Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड के देहरादून से एक बड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में एक बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश हो गया है जिसके बाद अधिकारियों के बीच में हड़कंप मचा हुआ है। एक खबर के मुताबिक यहां कोरोना जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है देहरादून जिले के दून मेडिकल कॉलेज में। देहरादून में पॉजिटिव मरीज को नेगेटिव नेगेटिव मरीज को पॉजिटिव दिखाकर एक बड़ा घपला किया गया है। एक तरफ कोरोना का कहर है तो दूसरी तरफ राज्य में कोरोना रिपोर्ट्स के साथ इस प्रकार का बेहूदा खिलवाड़ किया जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना रिपोर्ट्स को लेकर एक बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ था जहां लेबोरेटरी के अंदर से सैंपल की जांच करवा कर बाहर लोगों से हजारों रुपए वसूल किए जा रहे थे। एक बार फिर से दून मेडिकल कॉलेज सुर्खियों में आ चुका है और यहां पर रिपोर्ट्स के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पॉजिटिव मरीज को दून मेडिकल कॉलेज में नेगेटिव मरीज और नेगेटिव को पॉजिटिव दिखाया जा रहा है। इस पूरे फर्जीवाड़े में बड़े अधिकारियों का नाम भी सामने आ सकता है।