Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: पूरे देश में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया ढीली होती हुई दिखाई दे रही है। वैक्सीन की कमी के कारण अधिकांश राज्यों में 18 प्लस वालों को वैक्सीन नहीं लगाई जा रही है। कारण है वैक्सीन की उपलब्धता में कमी। उत्पादन कम हो रहा है जिस कारण सभी राज्यों में वैक्सीनेशन की प्रक्रिया काफी अधिक स्लो हो गई है। सरकारी पोर्टल पर मौजूद वैक्सीनेशन सेंटरों के अंदर वैक्सीन उपलब्ध नहीं हैं। बात की जाए उत्तराखंड की तो उतराखंड में भी लंबे समय से 18 प्लस वालों का वैक्सीनेशन अभियान पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है और वैक्सीन न होने के कारण युवाओं को टीकाकरण केंद्रों से वापस मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। आपको बता दें कि उत्तराखंड राज्य ने केंद्र सरकार से 1.83 लाख वैक्सीन का एडवांस आर्डर दिया था मगर इसके बावजूद भी उत्तराखंड राज्य में अब तक वैक्सीन नहीं पहुंच पा रही थी। मगर बीते गुरुवार को प्रदेश के लिए एक राहत भरा दिन साबित हुआ।