आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 892 रहा, 4006 स्वस्थ हुए और 43 लोगों की जान चली गयी...
Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 30 pm 4 jun
देहरादून: आज उत्तराखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 892 रहा है। इसके अलावा उत्तराखंड में अब मौतों का आंकड़ा 43 रहा है। उत्तराखंड में अब कोरोना के एक्टिव केस 19283 हैं। आज चार गुने से ज्यादा मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। जी हां बीते 24 घंटे में 4006 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। हालांकि अभी भी सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि प्रदेश में 19283 एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में रिकवरी का प्रतिशत 90.44% है, और कोरोना टेस्टिंग के लिए गए सैंपल के पॉजिटिव आने का प्रतिशत 6.78% है। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो देहरादून में 203, चंपावत में 23, चमोली में 54, बागेश्वर में 15, अल्मोड़ा में 96, हरिद्वार में 112, नैनीताल में 127, पौड़ी गढ़वाल में 44, पिथौरागढ़ में 51, रुद्रप्रयाग में 33, टिहरी गढ़वाल में 46, उधम सिंह नगर में 76 और उत्तरकाशी में 12 मरीज पॉजिटिव मिले। आगे देखिये सभी जिलों के आंकड़े..
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में अनलॉक की तैयारी, इन 5 जिलों से हो सकती है शुरुआत
अब उत्तराखंड में कोरोनावायरस के 332959 मामले
अल्मोड़ा में कोरोना पॉजिटिव केस- 11367
बागेश्वर में कोरोना पॉजिटिव केस- 5479
चमोली में कोरोना पॉजिटिव केस- 11771
चंपावत में कोरोना पॉजिटिव केस- 7244
देहरादून में कोरोना पॉजिटिव केस- 109317
हरिद्वार में कोरोना पॉजिटिव केस- 50029
नैनीताल में कोरोना पॉजिटिव केस- 38169
पौड़ी में कोरोना पॉजिटिव केस- 17209
पिथौरागढ़ में कोरोना पॉजिटिव केस - 9430
रुद्रप्रयाग में कोरोना पॉजिटिव केस- 8415
टिहरी में कोरोना पॉजिटिव केस- 15395
उधमसिंहनगर में कोरोना पॉजिटिव केस- 37131
उत्तरकाशी में कोरोना पॉजिटिव केस- 12003