उत्तराखंड: ITBP जवान ने शादी का झांसा देकर किया युवती से दुष्कर्म..पुलिस ने किया गिरफ्तार

युवती ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात आईटीबीपी जवान पंकज राणा से हुई थी। पंकज ने शादी का झांसा देकर उसके संग दुष्कर्म किया, बाद में शादी से इनकार कर दिया। आगे पढ़िए पूरी खबर
Advertisement ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: ITBP jawan arrested in Udham Singh Nagar
Image: ITBP jawan arrested in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: हमारे देश में सेना का बहुत सम्मान है। ऐसे में जब सेना के जवानों पर गंभीर आरोप लगते हैं, तो मन बहुत दुखता है। पिछले कुछ समय से सेना के जवानों के गंभीर अपराधों में लिप्त मिलने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला ऊधमसिंहनगर जिले में सामने आया है। यहां आईटीबीपी के जवान पर शादी का झांसा देकर युवती संग दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़ित की तहरीर के आधार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट में पेशी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। मामला खटीमा क्षेत्र का है। यहां आईटीबीपी के जवान पंकज राणा पर एक युवती ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ अप्रैल में पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात पंकज राणा से हुई थी। पंकज आईटीबीपी में है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: सुदूर टीला गांव में पहली बार पहुंचा कोई अधिकारी..रोजगार के लिए काम शुरू
दोस्ती आगे बढ़ी तो युवती और पंकज साथ में समय बिताने लगे। इस बीच मौका पाकर पंकज ने युवती संग दुष्कर्म किया। पीड़ित ने बताया कि वो जब भी विरोध करती तो पंकज शादी करने की बात कह कर उसे चुप करा देता था। युवती ने भी जवान पर भरोसा कर लिया, लेकिन वो धोखेबाज निकला। युवती का यौन शोषण करने के बाद आईटीबीपी जवान ने शादी से इनकार कर दिया। पंकज की धोखेबाजी से आहत युवती पुलिस की शरण में पहुंची और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया। आरोपी के खिलाफ अप्रैल में केस दर्ज हुआ था। जांच के बाद शुक्रवार को खटीमा कोतवाली पुलिस ने आईटीबीपी के जवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आईटीबीपी जवान को जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।