Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: राजमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर के व्यायाम शिक्षक की कुछ समय पूर्व कोरोना से मृत्यु हो गयी थी, जिसके बाद शिक्षकों के प्रयासों से उनके परिवार के लिए आर्थिक मदद जुटाई गई। आज अपर निदेशक माध्यमिक के हाथों उनके परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में डिमांड ड्राफ्ट और कुछ धनराशि नगद मुहैया करवाई गई। साथी उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया गया। पौड़ी के एक विद्यालय में व्यायाम शिक्षक के रूप में तैनात विमल किशोर जुयाल की अप्रैल माह में कोरोना संक्रमित होने के चलते देहांत हो गया था। परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी उन्ही पर थी। उनके जाने बाद उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट आना भी लाजमी था। शिक्षक राजेश रावत, की मुहिम पर सभी शिक्षकों,कर्मचारियों, अधिकारियों के प्रयासों से उनके परिवार को आर्थिक रूप से मदद देने के लिए सब एकत्र हो गए। आगे पढ़िए