Advertisement
90% ट्रेकर्स नहीं जानते केदार हिमालय के ये सीक्रेट रूट्स
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का उधम सिंह नगर जिला.... उत्तराखंड के इस सीमावर्ती क्षेत्र के अंदर बड़ी संख्या में लोग सेक्स रैकेट से जुड़े हुए हैं। सेक्स रैकेट के गिरोह यूएसनगर में सक्रिय हो रखे हैं। होटल में यह गिरोह गैर कानूनी रूप से ह्यूमन ट्रैफिकिंग को अंजाम देते हैं। हाल ही में यूएसनगर में ऐसे ही रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस द्वारा यूएसनगर के होटल में हाल ही में छापा मारा गया जिसमें सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है। मामला रुद्रपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने होटल में पांच जोड़ों यानी कि 10 युवक एवं युवतियों को आपत्तिजनक परिस्थितियों में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल रुद्रपुर में पुलिस को गुप्त सूत्रों से इस सेक्स रैकेट के संचालन की जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी की टीम होटल में पहुंची और सेक्स रैकेट के अंदर सम्मिलित लोगों को धर दबोचा। पुलिस की कार्यवाही में 10 युवक एवं युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में हिरासत में लिया गया है।