Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर ये है कि उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 446 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। कोरोना का आंकड़ा लगातार घट रहा है, जो कि अच्छी खबर है. हालांकि अभी भी सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि कोरोना पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। बीते 24 घंटे में कुल 23 लोगों की मौत हुई है। अभी भी जरा सी लापरवाही इस संक्रमण के ग्राफ को बढ़ा सकती है। कर्फ्यू के दौरान जिस तरह से जनता ने सहयोग दिया है, उसी की बदौलत उत्तराखंड में कोरोना के केस कम हुए हैं। उत्तराखंड में अब तक 334024 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं। इनमें से 3 लाख से ज्यादा लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल 16125 केस एक्टिव हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1580 लोग स्वस्थ हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा से सात, बागेश्वर से छह, चमोली से 23, चंपावत से चार, देहरादून से 121, हरिद्वार से 67, नैनीताल से 25, पौड़ी गढ़वाल से 20, पिथौरागढ़ से 61, रुद्रप्रयाग से 9, टिहरी गढ़वाल से 54, उधम सिंह नगर से 26 और उत्तरकाशी से 23 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। फिलहाल हमारी आपसे ये ही अपील है कि संक्रमण के इस दौर में घर पर रहें, सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: CM ने रक्षा मंत्री, जल मंत्री और CDS बिपिन रावत से की मुलाकात..इन बातो पर चर्चा