Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून ने बीते दिनों कोरोनावायरस का कहर देखा...बेतहाशा केस बढ़े, बेतहाशा लोगों की मौत हुई। आखिर किस वजह से केस बढ़े? इसकी सबसे बड़ी वजह थी अपनी लापरवाही। जानलेवा कोरोना न जाने कितनी जिंदगियों को तबाह कर गया, कितने परिवारों में कोहराम मचा गया। अब भी वक्त है...हो सकता है कि देहरादून में जल्द ही अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो, लेकिन सावधानी हमें बरतनी है। हर हाल में सचेत रहना है। हम ये आपको इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कर्फ्यू के दौरान भी देहरादून में लोग बेतहाशा सड़कों पर उतरे हैं। हम आपको एक विशेष रिपोर्ट दिखा रहे हैं, जिसे कि प्रबुद्ध पत्रकार पंकज पंवार द्वारा तैयार किया गया है। पंकज पंवार देहरादून के कई इलाकों में घूमे और पाया कि लोग कर्फ्यू के बाद भी सड़कों पर हैं। अगर ऐसी ही लापरवाही रही तो कोरोना एक बार फिर से घातक साबित हो सकता है। एक तरफ धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और दूसरी तरफ सबसे बड़ी चुनौती इस भीड़ को कंट्रोल करना होगा। याद रखिए हमारी छोटी सी लापरवाही हमें और हमारे परिवार के लिए घातक साबित हो सकती है। आगे देखिए वीडियो