उत्तराखंड में प्राइवेट अस्पताल की गुंडई, मरीजों के परिजनों को बीच रोड पर पीटा..देखिए वीडियो

देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि अस्पताल मालिक के गुंडे बाहर निकल आए और उन्होंने तीमारदारों को जमकर पीटना शुरू कर दिया। वीडियो साभार- नेटवर्क 18
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Kashipur Sahota Hospital: Kashipur Sahota Hospital Viral Video
Image: Kashipur Sahota Hospital Viral Video

उधमसिंह नगर: अस्पताल का काम होता है जिंदगी बचाना, लेकिन काशीपुर में एक निजी अस्पताल (सहोता अस्पताल) ने जिस कदर खुलेआम गुंडई दिखाई, उसे देख आप भी डर से सिहर जाएंगे। यहां निजी अस्पताल के गार्ड्स ने तीन लोगों की खुलेआम लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। जिन लोगों को पीटा गया, वो मरीजों के परिजन बताए जा रहे हैं। घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं, तीन लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है। पूरा मामला क्या है, ये भी बताते हैं। जानकारी के मुताबिक जिन तीन युवकों को पीटा गया, उनमें से दो युवक अपने परिजनों के साथ अस्पताल पहुंचे थे। यहां किसी बात को लेकर तीमारदारों और अस्पताल प्रबंधन के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ी कि अस्पताल मालिक के गुर्गे बाहर निकल आए और उन्होंने तीमारदारों को जमकर पीटना शुरू कर दिया। आसपास लोगों की भीड़ जुटी हुई थी, लेकिन अस्पताल मालिक के गुंडे बेखौफ होकर तीमारदारों पर लाठियां बरसाते रहे। पीट-पीटकर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आगे देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: इधर व्यापारियों का दावा- 9 से 5 खुलेंगे बाजार..उधर सरकार की तरफ से ऐसा आदेश नहीं
इस बीच किसी ने अपनी छत से अस्पताल की इस दादागिरी का वीडियो बना लिया। जो कि देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मारपीट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लतपथ तीमारदारों को अस्पताल पहुंचाया। दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया गया। पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है, दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मारपीट करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसकी वजह से अस्पताल प्रबंधन खून-खराबे पर उतारू हो गया। अस्पताल प्रबंधन की गुंडई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोग नाराज हैं, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की। देखिए वीडियो- वीडियो साभार- नेटवर्क 18

  • Youtube सब्सक्राइब करें: