Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोनावायरस संक्रमण काबू पर आ रहा है। कुछ दिनों पहले खतरनाक हो चुका यह वायरस कर्फ्यू की वजह से काफी काबू में आया है। बीते 24 घंटे की बात करें तो उत्तराखंड में 546 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटों में उत्तराखंड में 13 मरीजों की मौत हो गई है। इसके अलावा अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 2717 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 11850 एक्टिव केस रह गए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज देहरादून में सबसे ज्यादा 136 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले। इसके अलावा हरिद्वार जिले में 69, पौड़ी गढ़वाल में 7, नैनीताल जिले में 56, पिथौरागढ़ में 88, रुद्रप्रयाग जिले में 16, उधम सिंह नगर जिले में 41, टिहरी गढ़वाल में 33, उत्तरकाशी में 8, चंपावत जिले में 13, चमोली जिले में 23, अल्मोड़ा जिले में 43 और बागेश्वर जिले में 13 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि अब उत्तराखंड को राहत मिल रही है लेकिन अभी भी सावधान रहने की काफी जरूरत है।