उत्तराखंड: आम आदमी पार्टी के नेता को पुलिस ने किया गिरफ्तार..बड़े फर्जीवाड़े का आरोप

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी नेता त्रिनाथ बिस्वास पुलिस गिरफ्त में हैं। आरोप है कि त्रिनाथ बिस्वास ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट के जरिए चुनाव लड़ा था।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Trinath Biswas Udham Singh Nagar: Udham Singh Nagar Trinath Biswas arrested
Image: Udham Singh Nagar Trinath Biswas arrested

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड क उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर है। यहां पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष व आम आदमी पार्टी नेता त्रिनाथ बिस्वास पुलिस गिरफ्त में हैं। आरोप है कि त्रिनाथ बिस्वास ने हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट के जरिए चुनाव लड़ा था। आपको बता दें कि त्रिनाथ बिस्वास ने भाजपा का दामन छोड़कर आप की सदस्यता ली थी। त्रिनाथ बिस्वास थाना दिनेशपुर के ग्राम विजयनगर निवासी हैं। आरोप है कि उन्होंने हाईस्कूल की फर्जी अंकतालिका बनाई और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा था। इसके बाद त्रिनाथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष बने। फर्जी मार्कशीट से चुनाव लड़ने का जैसे ही खुलासा हुआ, तो अधिकारी हरकत में आ गए थे। इसके बाद 7 अक्टूबर 2020 को उधम सिंह नगर डीएम रंजना राजगुरु ने त्रिनाथ के खिलाफ केस दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस मामले में तहरीर पंचायत राज अधिकारी विद्या सिंह सेमवाल की तरफ से दी गई थी। तहरीर के आधार पर पंतनगर थाने में धोखाधड़ी समेत अलग अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया था। इसके बाद त्रिनाथ बिस्वास को जिला पंचायत उपाध्यक्ष पद से भी बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद ही त्रिनाथ ने बीजेपी का दामन छोड़ा था और आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। पंतनगर थाना एसओ मदनमोहन जोशी कहना है कि बुधवार को त्रिनाथ को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। त्रिनाथ को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 15 दिन में पैसे डबल करने का खेल, 4 महीने में ठगे 250 करोड़..RAW तक पहुंचा मामला