Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 513 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा दुखद बात यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस से 22 लोगों की मौत हो गई है। कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे कम जरूर हो रहा है लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 3088 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 9258 एक्टिव केस हैं। उत्तराखंड में अब तक 335478 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं और इनमें से 313379 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। आज भी 23676 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक अल्मोड़ा जिले से 89, बागेश्वर जिले से 16, चमोली जिले से 25, चंपावत जिले से 08, देहरादून जिले से 114, हरिद्वार जिले से 79, नैनीताल जिले से 51, पौड़ी गढ़वाल से 35, पिथौरागढ़ से 32, रुद्रप्रयाग से 10, टिहरी गढ़वाल से 17, उधम सिंह नगर से 18 और उत्तरकाशी से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
यह भी पढ़ें - केदारघाटी में 4 हजार से ज्यादा कारोबारियों पर मंडराए संकट के बादल..होटल बिजनेस ठप