Advertisement
Triyuginarayan - World’s Most Divine Wedding Destination
Couples are choosing the sacred land of Lord Shiva’s wedding to begin their own love stories.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: उत्तराखंड में गुलदारों ने अलग ही दहशत फैलाई हुई है। खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में गुलदार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इस बीच उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल से एक बड़ी खबर आ रही है। पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखल में गुलदार ने 55 साल की एक महिला को अपना निवाला बना दिया। 55 साल की श्रीमती गोदाम्बरी देवी को गुलदार ने अपना शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि गुलदार सुबह 10:00 बजे गांव में घुसा और गोदाम्बरी देवी को अपना निशाना बनाया। ग्रामीणों का कहना है कि गुलदार गांव के आसपास ही घूम रहा है और वह अभी और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। घटना सुबह 10:00 बजे की बताई जा रही है जब गोदाम्बरी देवी गांव से कुछ दूर अपने खेत में काम कर रही थी। महिला को अकेला पाकर गुलदार ने उस पर हमला कर दिया। गोदाम्बरी देवी का चेहरा गुलदार ने लहूलुहान कर दिया था। गुलदार के हमले के बाद गोदाम्बरी देवी ने हल्ला मचाया तो आसपास के ग्रामीणों ने गुलदार को भगाने की कोशिश भी की। इसके बावजूद गुलदार वहां से नहीं भागा। इस हमले में गोदाम्बरी देवी की मौत हो गई। काफी हो हल्ला करने के बाद गुलदार शव को छोड़कर झाड़ियों की तरफ चला गया। वन विभाग को इस बात की सूचना दे दी गई है। गुलदार के हमले से गांव के लोग काफी आक्रोशित हैं और वह वन विभाग से पिंजरा लगवाने की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें - अभी अभी गढ़वाल से आई दुखद खबर..गदेरे में डूबने से भाई-बहन की मौत