उत्तराखंड: टांडा के जंगलों में मिला नवजात बच्चे का लावारिस शव..इलाके में हड़कंप

नैनीताल के लालकुआं के जंगल में आज सुबह लावारिस हालत में नवजात का शव मिलने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। पुलिस करवाएगी शव का डीएनए। जनिए पूरा मामला-
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
udham singh nagar news: Newborns body found in the forest of Tanda Udham Singh Nagar
Image: Newborns body found in the forest of Tanda Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के नैनीताल से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। नैनीताल के लाल कुआं के वार्ड नंबर 1 से सटे जंगल में एक नवजात का लावारिस शव मिला है। बता दें कि नवजात का शव कपड़े में लिपटा हुआ था जिसके बाद वहां पर हड़कंप मच गया है। आज सुबह लाल कुआं के अंबेडकर नगर वार्ड नंबर एक के पीछे टांडा जंगल में एक नवजात का शव मिलने से लोगों के बीच में कोहराम मच गया जिसके बाद लोगों ने तुरंत ही पुलिस को इस बारे में सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनुमान लगाया जा रहा है कि मृत नवजात की उम्र 6 से 7 महीने की है। तमाम सवाल जवाब उठ रहे हैं जिसके जवाब कार्यवाही और जांच-पड़ताल के बाद ही मिलेंगे। पुलिस शव का डीएनए करवाने की तैयारी में जुट गई है और इसी के साथ में सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच करनी शुरु कर दी है।

यह भी पढ़ें - गढ़वाल: खेत में काम करने गई महिला को गुलदार ने बनाया निवाला..गांव में दहशत
चलिए आपको पूरे मामले से अवगत कराते हैं। मामला आज सुबह अंबेडकर नगर के वार्ड नंबर 1 का बताया जा रहा है जहां पर टांडा जंगल में लोगों को एक नवजात शिशु का शव लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला इसके बाद उनके बीच में कोहराम मच गया और उन्होंने पुलिस को इस बारे में सूचित किया। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाल संजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उन्होंने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नवजात का शव मिलने के बाद नगर में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। माना जा रहा है कि नवजात 6 से 7 महीने के बीच का रहा होगा और यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी बिन ब्याही मां ने समाज के भय से नवजात को जंगल में फेंक दिया होगा। हालांकि अभी तक इस पर कोई भी राय नहीं बनाई जा सकती है और लगातार उठ रहे सवालों के जवाब मिलने अभी भी बाकी है। कोतवाल संजय कुमार ने कहा है कि वार्ड नंबर 1 के तकरीबन 100 मीटर दूर जंगल में नवजात का शव मिला है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है और सभी पहलुओं को गहराई से देख रही है पुलिस का कहना है कि जल्द ही नवजात का डीएनए करवाया जाएगा।