अभी अभी: उत्तराखंड में आज 263 लोग कोरोना पॉजिटिव, 7 मौत..629 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड में आज 263 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोनावायरस की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 45 pm 13 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 45 pm 13 june

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 263 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में कोरोनावायरस की वजह से 7 लोगों की मौत हुई है। दिख रहा है कि उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 629 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 4633 एक्टिव केस रह गए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो आज अल्मोड़ा जिले से 12, बागेश्वर जिले से आठ, चमोली जिले से 11, चंपावत जिले से 11, देहरादून जिले से 67, हरिद्वार जिले से 55, नैनीताल जिले से 23, पौड़ी गढ़वाल से नौ, पिथौरागढ़ से पांच, रुद्रप्रयाग से पांच, टिहरी गढ़वाल से 20, उधम सिंह नगर से 15 और उत्तरकाशी से 22 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 336879 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें से 319663 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल का होनहार नौजवान, कोदा (मंडुआ) से बनाए पौष्टिक पिज्जा-बर्गर..बढ़ने लगी डिमांड