अभी अभी: उत्तराखंड में आज 296 लोग कोरोना पॉजिटिव, 12 मौत..990 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड में आज 296 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 14 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 14 june

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में आज 296 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 12 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी बात यह है कि उत्तराखंड में आज कुल मिलाकर 990 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 3908 एक्टिव के रह गए हैं। उत्तराखंड में कुल मिलाकर 337175 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 320549 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 6960 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त उत्तराखंड में रिकवरी रेट 95.07 फ़ीसदी पहुंच चुका है। आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से 21, बागेश्वर जिले से आठ, चमोली जिले से 10, चंपावत जिले से सात, देहरादून जिले से 73, हरिद्वार जिले से 64, नैनीताल जिले से 21, पौड़ी गढ़वाल से 11, पिथौरागढ़ से सात, रुद्रप्रयाग से 9, टिहरी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर से 24 और उत्तरकाशी जिले से 37 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में 22 जून तक कर्फ्यू, दुकानदारों को बड़ी राहत..पढ़िए पूरी गाइडलाइन