अभी-अभी उत्तराखंड में आज 274 लोग कोरोना पॉजिटिव, 18 मौत..515 लोग स्वास्थ्य

आज उत्तराखंड में 274 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Uttarakhand corona: Uttarakhand corona report 15 June
Image: Uttarakhand corona report 15 June

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 274 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 18 लोगों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 515 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे भले ही कम हो रहा है लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है। प्रदेश में एक्टिव केस अब 3642 रह गए हैं। रिकवरी परसेंटेज 95 परसेंट से ज्यादा हो गया। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून में 57, हरिद्वार में 48, नैनीताल में 26, पौड़ी गढ़वाल में छह, पिथौरागढ़ में 18, रुद्रप्रयाग में 7, टिहरी गढ़वाल में 16, उधम सिंह नगर में 17, उत्तरकाशी में 26, चंपावत में 10, चमोली में 7, बागेश्वर में 12 और अल्मोड़ा में 24 नए मामले सामने आए।
यह भी पढ़ें - रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, AAP में शामिल हुए सुमन्त तिवारी..देखिए वीडियो