अभी अभी: उत्तराखंड में आज 264 लोग कोरोना पॉजिटिव, 7 मौत..345 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड में 264 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 17 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 17 june

देहरादून: उत्तराखंड में लंबे वक्त बाद कोरोनावायरस थोड़ा सा राहत है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 264 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा अच्छी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 345 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में रिकवरी परसेंटेज बढ़ कर 95.19 फ़ीसदी पहुंच चुका है। उत्तराखंड में अब कुल मिलाकर 3471 एक्टिव के रह गए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा से 17, बागेश्वर से 12, चमोली से 8, चंपावत से 26, देहरादून से 55, हरिद्वार से 45, नैनीताल से 12, पौड़ी गढ़वाल से 14, पिथौरागढ़ से 27, रुद्रप्रयाग से 7, टिहरी गढ़वाल से 11, उधम सिंह नगर से 24 और उत्तरकाशी जिले से 6 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 338066 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 321807 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में देश से ज्यादा महंगाई, ताज़ा रिपोर्ट में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े