अभी-अभी: उत्तराखंड में आज 163 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8 मौत.. 323 लोग स्वस्थ

आज सोमवार को प्रदेश भर में 163 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए है। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 323 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Uttarakhand corona update 21 June 6 PM
Image: Uttarakhand corona update 21 June 6 PM

देहरादून: उत्तराखंड अब कोरोना संक्रमण के मामले में कमी देखी जा रही है। आज सोमवार को उत्तराखंड में 163 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 8 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। उधर अच्छी खबर ये है कि बीते 24 घंटे में 323 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हो चुके है। अब तक उत्तराखंड में 7044 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब राज्य में 2964 एक्टिव केस हो चुके हैं। उत्तराखंड में अब रिकवरी रेट 95.34% चल रहा है। आज की रिपोर्ट पर गौर करें तो आज सबसे ज्यादा केस देहरादून जिले में सामने आए। देहरादून में 60 नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही अल्मोडा जिले में 12, बागेश्वर जिले में 4, चमोली जिले में 9, चंपावत जिले में 2, हरिद्वार जिले में 9 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके साथ ही नैनीताल में 11, पौड़ी जिले में 05, पिथौरागढ़ जिले में 4, रुद्रप्रयाग जिले में 2, टिहरी जिले में 6, उधमसिंह नगर में 26 और उत्तरकाशी जिले में 13 नए केस आये है। हालांकि, पिछले ढाई महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो पहले के मुकाबले नए कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आयी है। यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: पाबंदियों में रियायत के साथ 29 जून तक कर्फ्यू, दुकानदारों को बड़ी राहत