अभी अभी: उत्तराखंड में आज 171 लोग कोरोना पॉजिटिव, 8 मौत..221 लोग स्वस्थ

आज उत्तराखंड में 171 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 8 लोगों की मौत हुई है।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 22 june

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज उत्तराखंड में 171 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 8 लोगों की मौत हुई है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 2896 एक्टिव केस रह गए हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 221 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 338978 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 323225 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बीते 24 घंटे की रिपोर्ट की बात करें तो अल्मोड़ा जिले से 23, बागेश्वर जिले से एक, चमोली जिले से 6, चंपावत जिले से 17, देहरादून जिले से 70, हरिद्वार जिले से 11, नैनीताल जिले से 13, पौड़ी गढ़वाल से तीन, पिथौरागढ़ से आठ, रुद्रप्रयाग टिहरी गढ़वाल से पांच, उधम सिंह नगर से तीन और उत्तरकाशी जिले से 2 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं> उत्तराखंड में अब तक कोरोनावायरस की वजह से 7052 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: जाको राखे साईँया...150 मीटर खाई में गिरी कार, चमत्कार से बची पूर्व सभासद की जान