उत्तराखंड: घर में चल रहा था सेक्स रैकेट..आपत्तिजनक हालत में 4 महिलाएं, 2 पुरुष गिरफ्तार

काशीपुर में एक घर के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है।
Advertisement केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Police raid in Kashipur of Udham Singh Nagar
Image: Police raid in Kashipur of Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। काशीपुर में एक घर के अंदर सेक्स रैकेट चल रहा था। पुलिस ने छापा मारकर इसका खुलासा किया है। बताया गया है कि घर के अंदर से 4 महिलाओं और 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। घर से कई तरह की आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक सीओ काशीपुर अक्षय प्रहलाद के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने छीना फॉर्म स्थित एक घर में छापा मारा। यहां चार महिलाएं और दो पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। यहां से 2000 कैश और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद की गई है। गिरफ्तार महिलाओं में एक उत्तर प्रदेश की रहने वाली है जबकि बाकी काशीपुर की ही रहने वाली है। पूछताछ में पता चला है कि व्हाट्सएप के जरिए लड़कियों की डील तय की जाती थी। इस मामले में पुलिस और भी बड़े खुलासे कर सकती है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में भी अब देह व्यापार से जुड़ी कई ऐसी खबरें सामने आने लगी है जिन को पढ़कर हैरानी होती है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: बाइक से ड्यूटी करने जा रहे थे दो पुलिसकर्मी, तेज रफ्तार स्विफ्ट ने मारी भीषण टक्कर