अभी अभी: उत्तराखंड में आज 149 लोग कोरोना पॉजिटिव, 5 मौत..152 लोग स्वस्थ

उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज कोरोना के मात्र 149 मामले सामने आए। इसके अलावा आज मात्र 5 मरीजों की मौत हूई।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Coronavirus Uttarakhand: Uttarakhand coronavirus report 23 June
Image: Uttarakhand coronavirus report 23 June

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमारी आप से अपील है कि सावधानी बरतते रहें। उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि आज कोरोना के मात्र 149 मामले सामने आए। इसके अलावा आज मात्र 5 मरीजों की मौत हूई। आज कुल मिलाकर 152 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौटे । इस वक्त प्रदेश में कुल मिलाकर 2877 एक्टिव केस बचे हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक आज देहरादून में 43, हरिद्वार में 12, नैनीताल में 14, पौड़ी गढ़वाल में दो, पिथौरागढ़ से 12, रुद्रप्रयाग में दो, टीहरी गढ़वाल में एक, उधम सिंह नगर में 10, उत्तरकाशी में आठ, चंपावत में 13, चमोली में 6, बागेश्वर में पांच और अल्मोड़ा में 21 कोरोना के मामले सामने आए। कुल मिलाकर अभी उत्तराखंड में इस बीमारी का असर पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। सावधान रहिए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: भूस्खलन ने रोकी बारात, दो दिन फंसे रहे बाराती..आखिर में 19 Km पैदल चली आई दुल्हन