अभी अभी: उत्तराखंड में आज 118 लोग कोरोना पॉजिटिव, 3 मौत..250 लोग स्वस्थ

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 118 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में ही कुल मिलाकर 3 मरीजों की मौत हुई है।
Advertisement भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks

बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 24 june
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 24 june

देहरादून: उत्तराखंड से कोरोनावायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमारी आप से अपील है कि अभी भी जरा संभल कर रहे। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 118 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में ही कुल मिलाकर 3 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अच्छी खबर यह है कि बीते 24 घंटे में 250 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 2739 एक्टिव केस रह गए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से सात, बागेश्वर जिले से तीन, चमोली जिले से पांच, चंपावत जिले से पांच, उत्तरकाशी जिले से तीन, उधम सिंह नगर जिले से चार, टिहरी गढ़वाल से सात, रुद्रप्रयाग जिले से छह, पिथौरागढ़ जिले से दो, पौड़ी गढ़वाल जिले से 11, नैनीताल जिले से 10, हरिद्वार जिले से छह, और देहरादून जिले से 49 लोग के कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - देहरादून में फ्लैट के नाम पर धोखा? पति-पत्नी को हुआ धोखे का अहसास, दर्ज कराया केस