Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से कोरोनावायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है। इसलिए हमारी आप से अपील है कि अभी भी जरा संभल कर रहे। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में 128 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में ही कुल मिलाकर 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा अच्छी खबर यह है कि बीते 24 घंटे में 228 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में 2627 एक्टिव केस रह गए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 27, बागेश्वर जिले से 0, चमोली जिले से 03, चंपावत जिले से 01, उत्तरकाशी जिले 03, उधम सिंह नगर जिले से 04, टिहरी गढ़वाल से 08, रुद्रप्रयाग जिले से 07, पिथौरागढ़ जिले से 07, पौड़ी गढ़वाल जिले से 02, नैनीताल जिले से 09, हरिद्वार जिले से 14, और देहरादून जिले से 48 लोग के कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हालांकि उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है लेकिन अभी भी सावधान रहने की जरूरत है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए अच्छी खबर..1 जुलाई से नए नियम लागू