Advertisement
Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of
Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में जबरन धर्मांतरण के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं। यूपी सरकार ने इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनाया है। बड़े स्तर पर कार्रवाई भी हो रही है, लेकिन अब ऐसे मामले अपने उत्तराखंड में भी सामने आने लगे हैं। यहां ऊधमसिंहनगर में दुबई से लौटे एक युवक के परिजनों ने कुछ लोगों पर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। युवक के परिजनों ने बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। घटना बाजपुर की है। यहां बुधवार को गांव मुडियाकलां खेड़ा निवासी किरनपाल पुत्र तुलाराम ने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत में उन्होंने बताया कि यूपी में दूसरे धर्म के कुछ लोगों ने उनके भाई राहुल चंद्रा का धर्म परिवर्तन करा दिया है। किरनपाल ने बताया कि साल 2016 में उनका भाई राहुल चंद्रा (29 वर्ष) नौकरी की तलाश में दुबई गया था। साल 2019 में राहुल वापस आ गया। आगे पढ़िए