Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
अल्मोड़ा: कुमाऊं दौरे के तीसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दिन की शुरुआत अल्मोडा स्थित न्याय के देवता "गोल्ज्यू महाराज" के मंदिर में पूजा अर्चना से की। उन्होंने गोल्ज्यू महाराज से सभी की खुशहाली की मंगल कामना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में वृक्षारोपण किया। इसके बाद पूर्व सीएम भारतीय जनता पार्टी अल्मोड़ा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष स्व० फहीम अहमद के आवास पर गए जहां उन्होंने उनके परिजनों से मिलकर ढ़ाढंस बंधाया एंव दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। पूर्व सीएम ने कहा कि पार्टी की रीढ़ हमारे कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और त्याग का ही परिणाम है कि गत वर्षों में हमारी पार्टी मजबूत हुई है। उन्होंने फहीम के निधन को अत्यंत दुःखद बताया और कहा कि इस कठिन समय में उनके परिजनों से साथ हम खड़े हैं। इसके बाद पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा के लिए रवाना हुए जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की स्मृति में आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उसके बाद उन्होंने वहां स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट का भी निरीक्षण किया। और कहा कि इस संकटकाल में हम जरूरतमंदों को ना ही रक्त की कमी होने देंगे और ना ही ऑक्सीजन की।