Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक बड़ी खबर है। यहां काशीपुर में एक विवाहिता ने जहर खाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि विवाहिता काफी लंबे वक्त से मायके में रह रही थी। आरोप है कि ससुराल वाले उस पर दहेज का मुकदमा वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद तंग आकर विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। दरअसल रश्मि की शादी 20 फरवरी 2018 को नादेही गांव के रहने वाले राजीव के साथ हुई थी। रश्मि के पिता जोगा सिंह का कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। हालांकि इस बीच कुछ रिश्तेदारों ने आकर समझौता करवा दिया था लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों कल लालच नहीं गया। उन्होंने इसके बाद भी रश्मि का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। खबर है कि तंग आकर रस में महिला हेल्पलाइन में शिकायत की। आगे पढ़िए