Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
नैनीताल: उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया गया है। हालांकि शासन ने अनलॉक की प्रक्रिया के तहत छूट का दायरा भी बढ़ाया है। कई पाबंदियों में राहत दी गई है। सबसे बड़ी राहत कोचिंग और जिम संचालकों को मिली है। प्रदेश में अब कोचिंग सेंटरों का गाइडलाइन के तहत संचालन किया जा सकेगा, लोग जिम जाकर सेहत बना सकेंगे। क्योंकि इनके संचालन को भी मंजूरी मिल गई है। दुकानदारों भी बड़ी राहत मिली है। प्रदेश में अब बाजार पांच दिन के बजाय छह दिन खुलेंगे। इस दौरान पहले से तय कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। पर्यटन नगरी मसूरी और नैनीताल के लिए विशेष गाइडलाइन जारी की गई है। ये दोनों शहर रविवार को खुले रहेंगे, जबकि मंगलवार को बंद रहेंगे। वीकएंड पर मसूरी-नैनीताल में पर्यटकों की खूब भीड़ रहती है। ऐसे में बाजार खुले रहेंगे तो पर्यटकों को भी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।