Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड से कोरोनावायरस का असर धीरे-धीरे खत्म होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 120 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा बीते 24 घंटे में 3 लोगों की मौत हो गई है। अच्छी खबर यह है कि बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 280 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 2294 एक्टिव के बचे हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो अल्मोड़ा जिले से 7, बागेश्वर जिले से दो, चमोली जिले से आठ, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 41, हरिद्वार जिले से 10, नैनीताल जिले से 6, पौड़ी गढ़वाल से दो, पिथौरागढ़ से 17, रुद्रप्रयाग से 7, टिहरी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर से तीन और उत्तरकाशी जिले से 15 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 339739 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं इनमें से 324529 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। अब तक उत्तराखंड में कुल मिलाकर 7000 बयान में लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर दो कंटेनमेंट जोन है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: अब हफ्ते में 6 दिन खुलेंगे बाजार, मसूरी-नैनीताल के लिए विशेष गाइडलाइन