Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में कोरोना की रफ्तार थमने लगी है, लेकिन बॉर्डर पर सख्ती जारी है। राज्य सरकार ने कोविड कर्फ्यू एक हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। इसमें कई राहतें दी गई हैं, हालांकि उत्तराखंड में एंट्री के नियम अब भी सख्त हैं। दूसरे राज्यों से उत्तराखंड आने वालों को बॉर्डर पर आरटीपीसीआर, एंटीजन और ट्रूनेट की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी एंट्री की परमिशन दी जाएगी। अगर आप दूसरे राज्य से उत्तराखंड आ रहे हैं तो शासन की गाइडलाइन का ध्यान रखें। दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे के भीतर हुई कोविड जांच की नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। इसके बिना प्रदेश में दाखिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी। कोरोना रोकथाम के लिए सरकार हर स्तर सख्ती बरत रही है, हालांकि इससे पर्यटकों की तकलीफें जरूर बढ़ गई हैं। अनलॉक में मिली ढील के बाद नैनीताल और मसूरी जैसे शहरों में पर्यटकों का जमावड़ा लगा है। वीकएंड पर यहां बाजार पर्यटकों से गुलजार नजर आते हैं, लेकिन सरकार की सख्ती की वजह से अब भी कई लोग उत्तराखंड आने से बच रहे हैं।