उत्तराखंड में फिर बढ़े कोरोना के मामले, आज 177 लोग पॉजिटिव..3 मौत

आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 177 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है।
Advertisement Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!

Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast

Example Ads Media
Uttarakhand coronavirus: Uttarakhand corona update 30 June
Image: Uttarakhand corona update 30 June

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस अभी पूरी तरीके से खत्म नहीं हुआ है इसलिए हमारी आप से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें हैं और इस संक्रमण को फैलने ना दें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि क्योंकि काफी वक्त बाद उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोनावायरस के मामले बढ़ते दिख रहे हैं। आज उत्तराखंड में कुल मिलाकर 177 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हुई है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि कुल मिलाकर 243 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। उत्तराखंड में अभी कुल मिलाकर 2101 एक्टिव के बचे हुए हैं कि स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट पर नजर डालें तो अल्मोड़ा से 2, बागेश्वर जिले से 3, चंपावत जिले से पांच, देहरादून जिले से 37, हरिद्वार जिले से 56, नैनीताल जिले से 25 पौड़ी गढ़वाल से चार, पिथौरागढ़ से 9, रुद्रप्रयाग से पांच, टिहरी गढ़वाल से 11, उधम सिंह नगर जिले से आठ और उत्तरकाशी जिले से 9 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। हमारी आप से अपील है कि ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतें हैं और सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: मां-पिता के लिए पक्का घर बनवाना चाहते थे मनदीप, सपना पूरा होने से पहले हुए शहीद