Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: देहरादून से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। देहरादून के कोतवाली क्षेत्र में 5 साल की मासूम बच्ची का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला है जिसके बाद वहां पर सनसनी फैल गई है। खबर हो कि सोमवार को बच्ची गायब हो गई थी और बच्ची की तलाश की जा रही थी। मगर बुधवार की शाम को बच्ची का शव देहरादून के कोतवाली थाना क्षेत्र के रंघड़ वाला के पास झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। इसके बाद से वहां पर कोहराम मचा हुआ है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को अपनी हिरासत में ले लिया है और अब पुलिस आरोपी के साथ सख्ती से पूछताछ करेगी और पूरे मामले की गहराई से जांच पड़ताल करेगी।