Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
देहरादून: वेल्हम ब्वॉयज। देश के सबसे प्रतिष्ठित स्कूलों में से एक। मशहूर घरानों के बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं। वेल्हम ब्वॉयज की प्रतिष्ठा जगजाहिर है, लेकिन हाल में इस स्कूल में एक ऐसा काम हो गया। जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। आरोप है कि स्कूल में हिंदू बच्चों को खाने में हलाल का मीट परोसा जाता है। इसके लिए स्कूल की तरफ से बकायदा टेंडर जारी कर हलाल मीट मंगाया गया था। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मामले को लेकर हंगामा किया। साथ ही स्कूल प्रबंधन के खिलाफ केस भी दर्ज कराया है। बजरंग दल के विभाग संयोजक विकास वर्मा ने इसे लेकर डालनवाला कोतवाली पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी धर्मों के छात्र पढ़ते हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने मतांतरण की लालसा से स्कूल कैंटीन में हलाल मीट की आपूर्ति के लिए टेंडर जारी किया है। इससे धार्मिक सौहार्द बिगड़ने का डर है।