Advertisement
No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..
Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: लुटेरी दुल्हनों के ससुराल वालों को लूटने की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन उत्तराखंड में तो एक दुल्हन अपने ही घरवालों को लूटकर प्रेमी संग फरार हो गई। घटना गदरपुर की है। यहां एक गांव में रहने वाली युवती की शादी खटीमा में रहने वाले युवक से तय हुई थी। शुक्रवार को बारात आनी थी। गुरुवार को शादी की जरूरी रस्में निभाई गईं। बारात के स्वागत की जरूरी तैयारियां पूरी कर लेने के बाद रात को परिजन सो गए। तड़के चार बजे जब परिजन जागे तो दुल्हन घर से गायब मिली। दुल्हन के साथ-साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपये और जेवर भी गायब थे। दुल्हन के फरार हो जाने की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। घबराए हुए परिजनों ने तुरंत पुलिस को खबर दी। ग्रामीणों का कहना है कि युवती सीसीटीवी फुटेज में घर से बाहर जाती दिख रही है। ये भी पता चला है कि युवती का किसी अन्य युवक से अफेयर चल रहा था। लड़के का नाम तेजपाल राकेश बताया जा रहा है, वो लखनऊ का रहने वाला है।