युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे पुष्कर सिंह धामी समर्थकों के मामले में भले ही अमीर रहे हों, लेकिन धन-संपत्ति के मामले में वो प्रदेश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। कैसे? जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट
-
Komal Negi
-
Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
Image: Details of assets of Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami
उधमसिंह नगर: रविवार को राजभवन में हुए समारोह में खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। वो उत्तराखंड के अब तक के सबसे युवा मंत्री हैं। बीजेपी हाईकमान ने एक युवा विधायक पर भरोसा जताकर उन्हें मुख्यमंत्री पद की कमान सौंपी, लेकिन पार्टी का ये फैसला कई वरिष्ठ नेताओं को नाराज भी कर गया। युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय रहे पुष्कर सिंह धामी समर्थकों के मामले में भले ही अमीर रहे हों, लेकिन धन-संपत्ति के मामले में वो प्रदेश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री हैं। साल 2017 के विधानसभा चुनाव नामांकन के समय मौजूदा सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने वर्तमान मंत्रिमंडल सहयोगियों के मुकाबले 'गरीब' थे। यही नहीं तब पुष्कर जमा पूंजी के मामले में मौजूदा विधानसभा के पांचवें सबसे 'गरीब' विधायक के तौर पर निर्वाचित हुए थे। नेताओं की संपत्ति का ब्यौरा रखने वाली वेबसाइट माय नेता इंफो के आंकड़ों की मानें तो चुनाव लड़ते वक्त दिए गए शपथपत्र के अनुसार साल 2017 में पुष्कर सिंह धामी के पास महज 49,15,195 लाख रुपये की जमापूंजी थी, जबकि उन पर 2,07,920 लाख रुपये का कर्ज भी था। आगे पढ़िए
यह भी पढ़ें - गढ़वाल: मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पर हमला करने वाला था गुलदार, सूझबूझ से बची जान
वहीं रविवार को पुष्कर के साथ शपथ लेने वाले उनके मंत्रिमंडल के अन्य सभी विधायक जमापूंजी के मामले में उनसे काफी आगे हैं। इनमें सतपाल महाराज टॉप पर हैं। साल 2017 में महाराज के पास 80 करोड़ से अधिक की जमापूंजी थी। दूसरे नंबर पर मंत्री रेखा आर्य हैं। उन्होंने शपथ पत्र में अपनी जमा पूंजी 12.17 करोड़ रुपये बताई थी। मौजूदा मंत्रिमंडल के सदस्य यतीश्वरानंद ने तब 56 लाख, डॉ. धन सिंह रावत ने 65.96 लाख और और बिशन सिंह चुफाल ने 78.69 लाख रुपये की जमा पूंजी घोषित की थी। वेबसाइट के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी 2017 में निर्वाचित विधानसभा सदस्यों में पांचवें नंबर के 'गरीब' थे। आपको सबसे कम संपत्ति वाले विधायकों के बारे में भी बताते हैं। इस लिस्ट में पहला नाम घनसाली विधायक शक्तिलाल का है। साल 2017 में उनके पास सबसे कम 19.87 लाख की जमा पूंजी थी। जबकि मीना गंगोला के पास 33.14 लाख, महेंद्र भट्ट के पास 34.8 लाख और मुकेश कोली के पास 35.40 लाख की जमा पूंजी थी। पांचवे नंबर पर पुष्कर सिंह धामी रहे, जिनके पास तब 49,15,195 लाख रुपये की जमा पूंजी थी। इस तरह नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के सबसे गरीब विधायकों में से एक हैं।