Advertisement
Cheapest Chardham Yatra 2026 Package? The Price Will Shock You!
Planning Chardham in 2026? These 5 Packages Are Getting Booked Fast
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी गढ़वाल का द्वारीखाल क्षेत्र। यहां लोग गुलदार की दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। गुरुवार को यहां गुलदार ने 28 साल के युवक को अपना शिकार बना लिया था। मंगलवार सुबह यहां गुलदार ने एक और युवक पर हमला कर दिया, लेकिन युवक हार मानने के बजाय गुलदार से भिड़ गया। वो गुलदार से जूझने लगा। साथ ही साथियों को आवाज लगाई। युवक का शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो गुलदार युवक को छोड़कर भाग गया। घटना कांडी गांव की है। यहां महादेव मंदिर के पास नेपालियों का डेरा है। मंगलवार सुबह 4 बजे यहां नेपाली मूल के एक युवक पर गुलदार ने हमला कर दिया। इस दौरान युवक ने भी हार नहीं मानी। उसने पूरी हिम्मत के साथ गुलदार का सामना किया और खुद को बचाया। बाद में युवक का शोर सुनकर उसके साथी मौके पर पहुंचे और हो-हल्ला कर गुलदार को वहां से भगाया।