उत्तराखंड में आज 77 लोग कोरोना पॉजिटिव, 104 लोग स्वस्थ..आज 1 भी मौत नहीं

बीते 24 घंटे में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। इसके अलावा सुखद बात यह भी है कि कुल मिलाकर 104 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।
Advertisement Secret Himalayan Treks Near Kedarnath You’ve Never Heard Of

Trails once used by sages, locals, and shepherds. Ideal for travelers seeking silence over social media fame.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 7 july
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 7 july

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर यह है कि उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 77 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटे में कोई भी मृत्यु नहीं हुई है। इसके अलावा सुखद बात यह भी है कि कुल मिलाकर 104 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 1506 एक्टिव के रह गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो अल्मोड़ा से 2, बागेश्वर जिले से 1, चमोली जिले से चार, चंपावत जिले से 3, देहरादून जिले से 14, हरिद्वार से 13, नैनीताल जिले से 10, पौड़ी गढ़वाल से 3, पिथौरागढ़ से 9, रुद्रप्रयाग से 10, टिहरी गढ़वाल से दो, उधम सिंह नगर से पांच और उत्तरकाशी से एक मरीज कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। देखने को मिल रहा है कि उत्तराखंड में लगातार कोरोनावायरस संक्रमण के के घटते जा रहे हैं। लेकिन इस बीच सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो कि बड़े खतरे का संकेत भी हो सकती है। इस वक्त उत्तराखंड में 95.66 फ़ीसदी रिकवरी परसेंटेज चल रहा है। हमारी आप से अपील है कि कोरोनावायरस अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है इसलिए सुरक्षित रहें।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना के डेल्टा प्लस वैरिएंट की दस्तक, खतरनाक हो सकती है तीसरी लहर