Advertisement
जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स
प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: ऊधमसिंहनगर में पैसों के लालच में एक मां ने अपनी ममता का गला घोंट दिया। कलयुगी मां ने अपनी नाबालिग बेटी को बेचकर उसकी शादी एक युवक से करा दी। शादी के बाद नाबालिग पर जुल्मो-सितम का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया। पैसा देकर नाबालिग से शादी करने वाला युवक शराबी था। वो लड़की को आए-दिन पीटता था। पिछले दिनों लड़की किसी तरह उसके चंगुल से निकल कर भाग आई। जब वो मायके पहुंची तो आरोपी युवक और उसके परिजन नाबालिग को वापस ले जाने के लिए मायके आ गए। इधर लड़की ने आरोपियों की शिकायत पुलिस में कर दी। अब पीड़ित की मां समेत तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। मामला काशीपुर का है। यहां कुंडा क्षेत्र में रहने वाली एक महिला पर नाबालिग बेटी को शादी के नाम पर बेचने का आरोप लगा है। पीड़ित की उम्र अभी सिर्फ 16 साल है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। 5 जुलाई को उसने 112 नंबर पर कॉल कर के पुलिस को बताया कि मां ने उसे पैसों के लिए बेच दिया है।