Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
चमोली: चमोली की डीएम स्वाति भदौरिया को क्या जान बूझकर बदनाम करने की कोशिश हो रही है? हाल ही में डीएम का एक विडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ था जिसमें डीएम आपदा पीड़ित महिला के साथ अभद्र व्यवहार करती हुई नजर आई थीं। तब से ही जिले के लोगों ने डीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मगर हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। इस पूरे मामले ने एक नया मोड़ लिया है और आखिरकार असलियत सबके सामने आ गई है। सच्चाई यह है कि डीएम के साथ स्थानीय लोगों की हुई वार्ता को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जबकि डीएम स्वाति भदौरिया ने कभी आपदा पीड़ितों से अभद्रता नहीं की थी। सोशल मीडिया पर बिना सोचे-समझे बात का बतंगड़ बनाने का रिवाज हो गया है। सोशल मीडिया पर लोग बिना कुछ सोचे-समझे वीडियो शेयर कर देते हैं और उस पर भरोसा कर लेते हैं। डीएम स्वाति भदौरिया के साथ हल्दापानी क्षेत्र में भूस्खलन की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों के साथ हुई वार्ता के कुछ अंशों को काट-छांट कर सोशल मीडिया पर जिलाधिकारी की छवि को खराब करने की मंशा से वायरल किया गया। वीडियो कुछ इस तरह से एडिट किया गया कि ऐसा लगे डीएम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार कर रही हैं। मगर सच कुछ और है। आगे पढ़िए