उत्तराखंड: दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए शुरू हुई बस सेवा, किराया भी जान लीजिए, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

कोविड के केस बढ़ने की वजह से दो महीने पहले अंतरराज्यीय परिवहन पर पाबंदी लगा दी गई थी। अब यूपी, पंजाब, दिल्ली और हिमाचल के लिए बसें एक बार फिर चलने लगी हैं।
Advertisement ऋषियों का मार्ग: केदार हिमालय के इन ट्रेक्स पर शोर नहीं, सिर्फ मंत्र सुनाई देते हैं

प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।

Example Ads Media
Uttarakhand parivahan: Bus service started from uttarakhand to other state
Image: Bus service started from uttarakhand to other state

देहरादून: उत्तराखंड से दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए बसों का संचालन शुरू हो गया है। दूसरे राज्यों के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू होने से यात्री राहत महसूस कर रहे हैं। गढ़वाल से कुमाऊं क्षेत्र की यात्रा करने वालों की भी बड़ी समस्या हल हो गई है। यूपी की ओर से अंतरराज्यीय परिवहन पर पाबंदी लगाए जाने की वजह से गढ़वाल के लोगों को कुमाऊं क्षेत्र की यात्रा में परेशानी हो रही थी, क्योंकि कुमाऊं के क्षेत्रों की यात्रा के लिए वाहनों को यूपी से होकर गुजरना पड़ता है। दो महीने से अंतरराज्यीय परिवहन बंद था, जिस वजह से यात्री परेशान थे। कोरोना के केस कम होने के बाद कई राज्यों के साथ-साथ उत्तराखंड ने भी अंतरराज्यीय परिवहन में ढील देना शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से परिवहन सेवाओं को शुरू करने की सहमति बन जाने के बाद यात्रियों की बड़ी समस्या हल हो गई है। दरअसल उत्तराखंड परिवहन 1 जुलाई से दिल्ली के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करना चाहता था, लेकिन यूपी ने परमिशन नहीं दी।

यह भी पढ़ें - देहरादून: एक्शन में SSP योगेन्द्र रावत..ड्यूटी में लापरवाही करने वाले 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ऐसे में दिल्ली जाने वाली बसों को वाया रुड़की-मेरठ न भेजकर वाया करनाल भेजना पड़ रहा था। इससे यात्रा में समय ज्यादा लग रहा था, किराया भी बढ़ाना पड़ा था। अब यूपी की मंजूरी मिलने के बाद बसें रुड़की-मेरठ होते हुए दिल्ली पहुंचने लगी हैं। इससे यात्रियों का समय बच रहा है, किराया भी कम है। आपको बता दें कि कोविड की वजह से पिछले दो महीनों से बसों का संचालन बंद पड़ा हुआ था। कोरोना के केस कम होने पर 28 जून से हिमाचल और चंडीगढ़ के लिए बस सेवाएं शुरू कर दी गई थी। दिल्ली के लिए बसें करनाल होते हुए चलाई जा रही थीं। कुमाऊं के लिए बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था, जो कि अब शुरू हो गया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के अधिकारियों के मुताबिक बसों का संचालन यात्री क्षमता के अनुसार हो रहा है। साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश भी दिये गये हैं।