Advertisement
भीड़ से दूर, स्वर्ग के सबसे पास – केदार हिमालय के Hidden Treks
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
देहरादून: प्रदेश में फिलहाल कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए राज्य सरकार कोविड कर्फ्यू की अवधि एक हफ्ते और बढ़ा सकती है। हालांकि इस दौरान छूट का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। राज्य में खेल संबंधी गतिविधियों को कुछ प्रतिबंधों के साथ शुरू करने की छूट दी जा सकती है। इसके अलावा सिनेमा हॉल का संचालन शुरू हो सकता है। प्रदेश में अंतरराज्यीय परिवहन सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं। पर्यटकों को भी कई नियमों में छूट दी गई है। रविवार को इस संबंध में बैठक का आयोजन किया गया है, जिसमें कोरोना कर्फ्यू को लेकर जरूरी निर्णय लिए जाएंगे। सूत्रों की मानें तो सरकार कोविड कर्फ्यू को एक हफ्ते और बढ़ा सकती है, हालांकि छूट का दायरा भी बढ़ाया जाएगा। कोविड कर्फ्यू में कुछ और रियायत मिल सकती है.