Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
पौड़ी गढ़वाल: कोरोना की दूसरी लहर थमने के बाद से उत्तराखंड में बाहरी राज्यों से पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। इन दिनों उत्तराखंड में बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ की वादियों का लुफ्त उठाने परिवार और दोस्तों संग पहुंच रहे हैं। मशहूर पर्यटन नगरी लैंसडाउन में भी कुछ ऐसा ही हाल हो रखा है। लैंसडौन में लगातार पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। भीड़ इतनी ज्यादा है कि होटलों की बुकिंग नहीं मिल पा रही है। अंधाधुन भीड़ की वजह से कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में प्रशासन सतर्क हो चला है और प्रशासन ने पर्यटन नगरी लैंसडौन में डे विजिट के लिए आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि लैंसडौन में केवल अधिक समय तक ठहरने वाले पर्यटकों को ही प्रवेश दिया जाएगा और डे विजिट पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन ने पर्यटन नगरी में उमड़ती हुई भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला लिया है। पर्यटकों की बढ़ती हुई संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है और यह जरूरी फैसला लिया है।