राहत: उत्तराखंड में आज सिर्फ 33 लोग कोरोना पॉजिटिव, 140 स्वस्थ..2 जिलों में एक भी केस नहीं

अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 711 एक्टिव के बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 33 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं।
Advertisement Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand

Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 14 july
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 14 july

देहरादून: उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोनावायरस का असर खत्म हो रहा है। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 711 एक्टिव के बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 33 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 140 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौटे हैं। बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की भी मौत हो गई है। उत्तराखंड में कुल मिलाकर 341307 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें से 327252 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में अल्मोड़ा जिले से 6, चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से आठ, हरिद्वार जिले से पांच, नैनीताल जिले से 3, पौड़ी गढ़वाल से एक, पिथौरागढ़ से पांच, रुद्रप्रयाग से एक, उधम सिंह नगर से एक और उत्तरकाशी जिले से एक व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। अच्छी खबर यह है कि बागेश्वर और टिहरी गढ़वाल में बीते 24 घंटे में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। कुल मिलाकर यह एक अच्छी खबर है कि उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोनावायरस संक्रमण खत्म हो रहा है। लेकिन फिर भी सावधान रहने की काफी जरूरत है। हमारी भी आप से अपील है कि सावधान रहिए और सुरक्षित रहिए.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड: 24 घंटे भी नहीं टिक पाए CM धामी के 3 PRO..1 ही दिन में हटाए गए