Advertisement
ये ट्रेक्स गूगल मैप पर भी नहीं मिलेंगे! केदार हिमालय के छुपे हुए रास्ते
प्रकृति से जुड़ने और आत्मिक शांति पाने का अवसर। केदार हिमालय की वो यात्राएं जो ज़िंदगी भर याद रहती हैं।
Example Ads Media
देहरादून: हमारे देश में सुविधा सबको चाहिए, लेकिन नियमों का पालन कोई नहीं करना चाहता। अब उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को ही देख लें। राज्य सरकार ने कोविड रोकथाम के लिए नई गाइडलाइन क्या जारी की, कुछ सयाने टाइप लोग फर्जीवाड़े पर उतर आए। सैर-सपाटे के लिए ये लोग फर्जी कोविड रिपोर्ट लेकर उत्तराखंड आने लगे हैं। ऐसे लोगों को पकड़ना भी खुद में बड़ी चुनौती है। ताजा मामला देहरादून का है। यहां एक कार सवार फर्जी कोविड नेगेटिव रिपोर्ट लेकर पूरे परिवार संग मसूरी घूमने पहुंचा था, लेकिन बॉर्डर पर धर लिया गया। जांच के दौरान कार सवार और उसके पूरे परिवार की कोविड रिपोर्ट फर्जी पाई गई। आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना बुधवार की है। शाम के वक्त आशारोड़ी चेक पोस्ट पर पुलिस बाहर से आने वाले लोगों की आरटीपीसीआर और अन्य दस्तावेज चेक कर रही थी।