Advertisement
Untouched Trekking Routes in Kedar Himalaya, Uttarakhand
Lesser-known treks offering breathtaking Himalayan views. A perfect blend of adventure, solitude, and spirituality.
Example Ads Media
देहरादून: उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोनावायरस का असर खत्म हो रहा है। अब उत्तराखंड में कुल मिलाकर 692 एक्टिव के बचे हुए हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 55 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। अच्छी बात यह है कि बीते 24 घंटे में कुल मिलाकर 62 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौटे हैं। बीते 24 घंटे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। उत्तराखंड में कुल मिलाकर 341362 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिल चुके हैं और इनमें से 327314 लोग स्वस्थ होकर घरों को लौट चुके हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में चमोली जिले से एक, चंपावत जिले से एक, देहरादून जिले से 17, हरिद्वार जिले से 12, पौड़ी गढ़वाल से 1, पिथौरागढ़ से 5, रुद्रप्रयाग से 5, उधम सिंह नगर से 4 और उत्तरकाशी जिले से 6, बागेश्वर से 01, टिहरी गढ़वाल से 03 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। अच्छी खबर यह है कि अल्मोड़ा और नैनीताल में बीते 24 घंटे में एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं मिला है। कुल मिलाकर यह एक अच्छी खबर है कि उत्तराखंड में धीरे-धीरे कोरोनावायरस संक्रमण खत्म हो रहा है। लेकिन फिर भी सावधान रहने की काफी जरूरत है। हमारी भी आप से अपील है कि सावधान रहिए और सुरक्षित रहिए.
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड बॉर्डर पर शुरू हुई सख्त चेकिंग, फर्जी कोरोना रिपोर्ट लेकर आ रहे लोगों पर केस दर्ज