राहत: उत्तराखंड में आज 39 लोग कोरोना पॉजिटिव, 2 जिलों में आज 1 भी केस नहीं

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 39 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में एक मरीज की मौत हुई है
Advertisement जहां आज भी सिर्फ चरवाहे जाते हैं – केदार हिमालय के अनदेखे ट्रेक्स

प्रकृति, शांति और हिमालय – केदार के गुप्त ट्रेक्स.. यहां कदम रखते ही बदल जाती है सांस और सोच – Hidden Kedar Trails

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 16 july
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 16 july

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 39 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में एक मरीज की मौत हुई है और कुल मिलाकर 32 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 698 एक्टिव के बचे हुए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में बागेश्वर से दो, चंपावत से दो, देहरादून से आठ, हरिद्वार से 6, नैनीताल से 5, पौड़ी गढ़वाल से एक, पिथौरागढ़ से तीन, रुद्रप्रयाग से 6, टिहरी गढ़वाल से एक, उधम सिंह नगर से चार और उत्तरकाशी से एक व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में 2 जिलों यानी अल्मोड़ा और चमोली से एक भी केस सामने नहीं आया। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 341401 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। है इनमें से 327346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 7355 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में कोरोना रिटर्न्स, मसूरी के बाद नैनीताल में दो पर्यटक पॉजिटिव..वापस भेजे गया