Advertisement
केदार हिमालय के ऐसे ट्रेक जहां रास्ता खुद आपको चुनता है
बुग्याल, हिमालयी वन और बर्फीली चोटियों का अद्भुत नज़ारा। आध्यात्म, रोमांच और एकांत का अनोखा संगम।
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: उत्तराखंड के महत्वकांक्षी युवा देश के साथ ही विदेश में भी राज्य का नाम और ऊंचा कर रहे हैं। खेलकूद के क्षेत्र में भी प्रदेश के युवा बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रहे हैं। आज हम आपका परिचय देव भूमि के एक ऐसे ही होनहार पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी से करवाने जा रहे हैं जो जल्द ही जापान में आयोजित होने वाली टोक्यो ओलंपिक में उत्तराखंड से प्रतिभाग करेंगे। पैरा बैडमिंटन में उत्तराखंड से टोक्यो ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले राज्य के पहले खिलाड़ी बन गए हैं मनोज सरकार। जी हां, टोक्यो ओलंपिक में मनोज सरकार पैरा बैडमिंटन की एसएल-3 एकल कैटेगरी में खेलेंगे। यूएस नगर जिले के रुद्रपुर के इंदिरा बंगाली कॉलोनी के निवासी मनोज सरकार ने टोक्यो ओलंपिक्स के लिए शुरुआत से ही मेहनत की है। दरअसल मई में स्पेन में होने वाली अंतरराष्ट्रीय स्पेनिश पैरा बैडमिंटन प्रतियोगिता टोक्यो ओलंपिक क्वालीफायर का अंतिम मुकाबला था.