राहत: उत्तराखंड में आज 19 लोग कोरोना पॉजिटिव, 5 जिलों में आज 1 भी केस नहीं

बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 19 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है
Advertisement No reels. No crowds. Just Kedar Himalaya - This trek doesn’t want to be famous..

Alpine meadows, dense forests, and snow-capped peaks in one journey. Suitable for both beginner and experienced trekkers.

Example Ads Media
Coronavirus in uttarakhand: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 16 july
Image: uttarakhand Coronavirus latest update 6 pm 16 july

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में कुल मिलाकर 19 लोग कोरोनावायरस संक्रमित मिले हैं। बीते 24 घंटे में उत्तराखंड में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है. और कुल मिलाकर 52 लोग स्वस्थ हो गए हैं। इस वक्त उत्तराखंड में कुल मिलाकर 623 एक्टिव के बचे हुए हैं। आज की स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट की बात करें तो बीते 24 घंटे में चमोली से 01 देहरादून से 06, हरिद्वार से 04, पौड़ी गढ़वाल से एक, पिथौरागढ़ से 01, रुद्रप्रयाग से 04, टिहरी गढ़वाल से एक, और उधम सिंह नगर से 01 व्यक्ति कोरोनावायरस संक्रमित मिला है। बीते 24 घंटे में 5 जिलों यानी अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, उत्तरकाशी और नैनीताल से एक भी केस सामने नहीं आया। उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर 341401 लोग कोरोनावायरस संक्रमित हो चुके हैं। है इनमें से 327346 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इसके अलावा 7355 लोगों की मौत हो चुकी है।
यह भी पढ़ें - उत्तराखंड में जिस्म के धंधे को लेकर बड़ा खुलासा, 50 हजार में बेची लड़की..फिर से हुई डील