उत्तराखंड: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, फांसी लगाकर की खुदकुशी

उर्मिला की शादी को अभी बीस दिन भी नहीं हुए थे। बुधवार को वो मायके से ससुराल वापस लौटी और अगले ही दिन फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिजनों ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
Advertisement Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life

Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.

Example Ads Media
Udham Singh Nagar News: Urmila death case in Udham Singh Nagar
Image: Urmila death case in Udham Singh Nagar

उधमसिंह नगर: उत्तराखंड का मैदानी जिला ऊधमसिंहनगर। गुरुवार को यहां विमला उर्फ उर्मिला नाम की नव विवाहिता ने खुदकुशी कर ली। उर्मिला की शादी को अभी बीस दिन भी नहीं हुए थे। गुरुवार को उसने ससुराल में फांसी लगा ली। इस मामले में उर्मिला के परिजनों ने उसके पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और खुदकुशी के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है। उन्होंने कहा कि ससुराल वाले शादी के बाद से उर्मिला को परेशान कर रहे थे, आहत होकर उर्मिला ने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना रुद्रपुर के रम्पुरा क्षेत्र की है। जहां लीलाधर नाम के युवक की पत्नी उर्मिला ने गुरुवार को खुदकुशी कर ली थी। उर्मिला की शादी 28 जून को लीलाधर के साथ हुई थी। घटना के एक दिन पहले ही उर्मिला मायके से अपने ससुराल पहुंची थी। बुधवार को वो मायके से वापस लौटी और गुरुवार सुबह घर में उसकी लाश फंदे से लटकी मिली।

यह भी पढ़ें - उत्तरकाशी में हर तरफ तबाही का मंजर, मलबे मे कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू जारी
घटना के वक्त उर्मिला का पति लीलाधर कहीं बाहर गया हुआ था। पति के जाते ही उर्मिला ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली। अचानक हुई इस घटना ने क्षेत्रवासियों को सन्न कर दिया। हर कोई यही जानना चाहता है कि ऐसा क्या हुआ, जिसने नवविवाहिता को जान देने पर मजबूर कर दिया। वहीं मृतक के भाई का कहना है कि ससुराल वाले उर्मिला पर दहेज लाने का दबाव बना रहे थे। कम दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। ससुरालवालों ने ही उसे आत्मघाती कदम उठाने के लिए मजबूर किया। पति लीलाधर भी उर्मिला से अक्सर नाराज रहता था, उसे बात-बात पर ताने दिए जाते थे। बहरहाल परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उर्मिला के पति लीलाधर, सास सुखिया, ननद भगवान देई और ननदोई रमेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।