Advertisement
Hidden Gem Treks of Kedar Himalaya You Must Explore Once in Life
Peaceful and untouched trekking routes away from the crowds. Hidden trails where nature still remains raw and pure.
Example Ads Media
उधमसिंह नगर: प्रदेश में करोड़ों की लागत से बन रही सड़कों का बुरा हाल है। कहीं सड़कें पहली बरसात में ही बह जाती हैं, तो कई जगह सड़कें एक हफ्ते भी नहीं टिकतीं। डराने वाली ऐसी ही एक तस्वीर ऊधमसिंहनगर के खटीमा से आई है। जहां टनकपुर मार्ग पर सड़क धंसने से उस पर खड़ा ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक और क्लीनर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इस हादसे में ड्राइवर-क्लीनर की जान जा सकती थी, लेकिन शुक्र है कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। अब आपको सड़क का हाल बताते हैं, दरअसल हादसा जिस सड़क पर हुआ, वो तीन दिन पहले ही बनकर तैयार हुई है। इस सड़क के निर्माण पर 9 करोड़ की लागत आई, लेकिन सड़क एक हफ्ते भी नहीं टिक सकी। पहाड़ के दूसरे इलाकों की तरह खटीमा में भी भारी बारिश हो रही है। इस दौरान यहां टनकपुर मार्ग पर टीवीएस एजेंसी के सामने सड़क धंस गई और उस पर खड़ा ट्रक पलट गया।